{"_id":"65f9da9cb2a75f108a0908ff","slug":"throwing-garbage-near-the-transformer-basti-news-c-207-1-sgkp1004-113367-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रांसफॉर्मर के पास फेंक रहे कूड़ा, आग लगने से बाधित हो रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रांसफॉर्मर के पास फेंक रहे कूड़ा, आग लगने से बाधित हो रही बिजली आपूर्ति
Wed, 20 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
शहर भर में जगह-जगह ट्रांसफाॅर्मर के पास फेंका जाता है कूड़ा
स्पार्किंग, सिगरेट और बीड़ी बनती है आग की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में बिजली आपूर्ति के लिए विभिन्न जगहों पर स्थापित ट्रांसफाॅर्मर के पास कूड़ा फेंका जा रहा है, जो गर्मी में आग लगने की वजह बन रहे हैं। इससे ट्रांसफाॅर्मर जलने की घटनाओं में साल दर साल वृद्धि हो रही है। ऐसे में एक ओर विद्युत निगम को राजस्व नुकसान हो रहा है तो दूसरी ओर ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शहर में बिजली आपूर्ति के लिए करीब 520 ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। 100 केवीए से ऊपर के ट्रांसफाॅर्मर प्लिंथ पर रखकर चारों ओर से घेराबंदी कर सुरक्षित किए गए हैं। इसे सुरक्षित मानते हुए शहरवासी ट्रांसफाॅर्मर के पास ही कूड़ा फेंक देते हैं। विद्युत निगम के अफसर बताते हैं कि कई बार नगर पालिका से अनुरोध किया गया कि सफाईकर्मियों के माध्यम से ट्रांसफाॅर्मर के पास कूड़ा फेंकना रोकवाएं। इसके बावजूद इसमें सुधार नहीं हो रहा है।
ट्रांसफाॅर्मर के पास कूड़ा फेंकने की स्थिति जानने के लिए मंगलवार को शहर में जायजा लिया गया। अधिकतर बड़े ट्रांसफाॅर्मर के पास कूड़ा मिला। शहर के विकास भवन, आवास विकास कॉलोनी, कंपनीबाग, महरीखांवा गली के सामने, गंदा नाला, कटेश्वरपार्क, रोडवेज, पचपेड़िया मोड़, दक्षिण दरवाजा, स्टेशन, मंगल बाजार, पठान टोला, रंजीत चौराहा, मंगला महा कॉलोनी, पीएमसी, ब्लॉक रोड, बड़ेवन आदि जगहों पर 250 से 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर स्थापित हैं। इन जगहों पर ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा फेंका हुआ मिला। यहां कोई डस्टबिन भी नहीं रखी गई है।
विद्युत निगम के अनुसार, बीड़ी अथवा सिगरेट पीने के बाद बिना उसे बुझाए ही लोग कूड़े के ढेर पर फेंक देते हैं। इससे आग लग जाती है। इसके अलावा ट्रांसफाॅर्मर और तारों के बीच हुई स्पार्किंग से निकलने वाली चिंगारी भी आग की वजह बनती है।
विज्ञापन
...
ट्रांसफाॅर्मर के यार्ड में झाड़ियां, नहीं हुई कटाई
शहर में विभिन्न जगहों पर स्थापित ट्रांसफाॅर्मर के यार्ड में झाड़ियां उग आई हैं। इनकी अब तक सफाई नहीं कराई गई है। अधपकी झाड़ियां आग में घी का काम करती हैं। तापमान बढ़ने पर जब यह पूरी तरह से सूख जाएंगी तो और खतरनाक हो जाएंगी। यदि समय रहते हुए इनकी कटाई नहीं हुई तो यह भी आग लगने की प्रमुख वजह बनेगी।
...
कोट
ट्रांसफाॅर्मर के पास कूड़ा फेंकने की वजह से निगम को राजस्व हानि उठानी पड़ती है। जब ट्रांसफाॅर्मर में आग लगती है तो आपूर्ति प्रभावित होती है। इससे उपभोक्ताओं को समस्या होती है। नगर पालिका को अवगत कराते हुए इस समस्या का स्थायी हल निकालने का अनुरोध किया गया है। ट्रांसफाॅर्मर यार्ड की सफाई शुरू करा दी गई है।
-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय