{"_id":"6a2c5e8b2b498d3bd6046c31","slug":"three-youths-arrested-with-narcotics-worth-30-lakh-basti-news-c-207-1-bst1006-160406-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीस लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थों के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीस लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार युवक। संवाद
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के अमहट के निकट फुटहिया मोड़ से पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से 126.98 ग्राम नशीला पाउडर एवं 103 पुड़िया वजन करीब 16.89 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद स्वॉट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम को सक्रिय किया गया। अमहट क्षेत्र पर फुटहिया मोड़ पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए दिखाई पड़े। पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। उनके पास अनुमानित तीस लाख रुपये कीमत का स्मैक पाउडर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार युवकों की पहचान अमन गुप्ता (21) निवासी बसिया, थाना कोतवाली, विशाल अग्रहरी उर्फ छोटू (22) निवासी बरगदवा, थाना कोतवाली और अखिलेश चौधरी (19) निवासी बसिया, थाना कोतवाली के रूप में की गई है।
इनके पास से मादक पदार्थ के अलावा 370 रुपये, दो मोबाइल भी बरामद हुआ है। इसमें शामिल आरोपी विशाल पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे पहले से दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वॉट प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस सेल से देवेश यादव आदि शामिल रहे।