{"_id":"6503729ac91f66946d087544","slug":"three-personnel-including-doctor-absent-during-cmos-inspection-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4333-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टर सहित तीन कर्मी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टर सहित तीन कर्मी अनुपस्थित
Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा। सीएचसी का बृहस्पतिवार को सीएमओ आरपी मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। डॉक्टर सहित दो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। हालांकि जांच के दौरान ही सभी अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ ने सभी से उपस्थिति पंजिका पर समय लिखवा कर हस्ताक्षर कराते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
अस्पताल में मानक के अनुरूप प्रसव और सफाई न मिलने पर सुधार की हिदायत दिया। दवाओं की उपलब्धता मिली लेकिन पेयजल व्यवस्था ठीक न मिलने पर अविलंब ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मियों को आदत में सुधार लाने और रोस्टर के अनुसार जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया। मौके पर डाॅ. मोहम्मद फारुख, डाॅ. विजय शकर सिंह, डाॅ. सौरभ, डाॅ. शिप्रा शर्मा, डाॅ. मेहनाज गनी आदि मौजूद रहीं।