फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three named including former head, two arrested

Basti News: पूर्व प्रधान सहित तीन नामजद, दो गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three named including former head, two arrested
चाकू कांड : मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, स्थिति बताई जा रही स्थिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/सल्टौआ। रविवार रात दवा व्यवसायी पर चाकू से हुए हमले में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल सत्येंद्र मिश्र (35) के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा व मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में 31 जनवरी को एक शादी में शामिल होने पूर्व प्रधान सुनील तिवारी व घायल सत्येंद्र मिश्र पहुंचे थे। वहां वार्ता के दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। तब शादी में आए हुए लोगों के बीचबचाव के चलते मामला निपट गया था। मगर, सुनील तिवारी के अंदर सत्येंद्र मिश्र से बदला लेने की भावना शांत नहीं हुई थी। उसे पटखौली में हुआ विवाद इतना नागवार लगा कि अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सत्येंद्र मिश्र पर 18 फरवरी की रात चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सत्येंद्र जोगिया चौराहे पर दवा की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर वह बाइक से अपने घर मैलानी उर्फ हिंदू नगर आ रहे थे। गांव के पास पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए बैठे हिंदू नगर के पूर्व प्रधान सुनील उर्फ बंटू तिवारी, गांव के ही राधेश्याम उर्फ भल्लू और उसका भाई नेबूलाल ने बाइक रोककर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सत्येंद्र हल्ला मचाने लगे। तभी गांव के अन्य लोग व परिजन पहुंच गए। मौका पाकर तीनाें आरोपी भाग निकले। आननफानन परिजन सत्येंद्र को सीएचसी भानपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल के भाई कैलाश नाथ मिश्र ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सीओ प्रमोद कुमार राय ने बताया कि सत्येंद्र की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दो आरोपी राधेश्याम व नेबूलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व प्रधान सुनील की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सत्येंद्र को तीन जगह चाकू लगी है। वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed