फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three miscreants arrested in encounter, police officer injured

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दरोगा घायल

Thu, 08 Jul 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested in encounter, police officer injured
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दरोगा घायल
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के डारीडीहा से भद्रेश्वरनाथ मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देख बदमाश फायर करने लगे, जिससे एक दरोगा घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल पुलिस कर्मी और बदमाशों को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूछताछ में पता चला कि इन तीनों ने ही 16 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी के स्टोर से 3.58 लाख रुपये लूटे थे। बदमाशों के पास से लूट के 70 हजार चार सौ रुपये, बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली और स्वॉट टीम ने बाइक से आ रहे बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमले में चौकी प्रभारी बड़ेवन जनार्दन प्रसाद घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों में दिव्यांशु सिंह निवासी ओरीजोत थाना कोतवाली, स्थायी पता ग्राम कालेसर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, हर्षित पांडेय निवासी सरजू नहर कॉलोनी थाना कोतवाली, स्थायी पता ग्राम लालापुरवा परास थाना तरबगंज जनपद गोंडा तथा मोहल्ला लक्षमण घाट थाना कोतवाली जनपद अयोध्या और रामकिशुन निवासी अगई भगाड़ थाना नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान आरोपी दिव्यांशु सिंह और हर्षित पांडेय के पैर में गोली लगी है। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूट में कुल तीन लाख 58 हजार रुपये मिले थे। रकम को तीनों ने आपस में बांट लिया था। वारदात के समय मैनेजर से लूटा गया मोबाइल फोन घटना कर भागते समय अमहट पुल से नदी में फेंक दिया था। पुलिस तीनों से पूछताछ कर उनके अन्य जनपदों में आपराधिक इतिहास को खंगालने का प्रयास कर रही है।
इस घटना का हुआ खुलासा
कोतवाली के फोरलेन से सटे मूड़घाट पतेलवा स्थित डेल्हीवेरी प्राइवेट लिमिडेट की ब्रांच पर असलहाधारी बदमाशों ने 16 जून की रात करीब सवा दस बजे धावा बोला। कैश काउंटर पर बैठे ब्रांच मैनेजर की कनपटी पर तमंचा सटाकर तीन लाख 58 हजार रुपये लूट लिए थे। मैनेजर लालगंज थाना क्षेत्र के अमरौना निवासी नीरज पांडेय की तहरीर पर तीन बदमाशों पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था।

स्टोर के कर्मचारी थे दो लुटेरे
एसपी ने बताया कि लूट में शामिल दिव्यांशु सिंह और रामकिशुन कुछ महीने पहले तक उसी कंपनी में काम करते थे। दोनों को पता था कि कंपनी में रोजाना अच्छी खासी रकम आती है। इधर आर्थिक तंगी के कारण हर्षित पांडेय से मिलकर मैनेजर को लूटने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed