{"_id":"68a4debd7ae26d4b830d95b6","slug":"three-married-women-harassed-for-dowry-17-named-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142247-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज के लिए तीन विवाहिताओं का उत्पीड़न, 17 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज के लिए तीन विवाहिताओं का उत्पीड़न, 17 नामजद
Wed, 20 Aug 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। दहेज उत्पीड़न के तीन घटनाओं में महिला थाना, नगर, दुबौलिया और पुलिस ने कुल 17 ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुबौलिया थाने में तहरीर देकर विवाहिता ने बताया है कि दिसंबर 2024 में उनकी शादी रामप्रवेश निवासी सोनवर्षा थाना वजीरगंज गोंडा के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के कुछ बाद से ही पति ने अपनी परेशानी बताकर पैसे की मांग करना शुरू कर दिया। उन्होंने पिता से मांगकर 50 हजार रुपया पति को दिया। कुछ समय बाद पति व अन्य ससुरालियों ने चार लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पैसा देने से इंकार करने पर दबाव डाला व जलाकर मार डालने की धमकी दी।
नौ जून को अपशब्द कहते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति के अलावा सास, ससुर व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर थाने में विवाहिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुरालियों के दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
अपशब्द कहते हुए 27 जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। नगर पुलिस ने पति रविप्रकाश निवासी बसंतपुर थाना दुबौलिया समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाने में तहरीर दी है कि उनकी शादी सिद्धार्थनगर के शिवनगर थानांतर्गत कोटिया गडोरी निवासी रवि सोनी के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल में दहेज में दो लाख रुपये की मांग की गई। पूरी न होने पर प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर अपशब्द कहते हुए धमकाया गया। संवाद