फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three injured including councilor candidate in road accident

Basti News: सड़क हादसे में सभासद प्रत्याशी सहित तीन घायल

Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three injured including councilor candidate in road accident
महराजगंज (बस्ती)। अलग-अलग सड़क हादसे में नगर पंचायत प्रत्याशी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के रहने वाले सूर्य नरायन उपाध्याय कप्तानगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार सुभाष चंद्र बोस नगर से सभासद के उम्मीदवार है। शुक्रवार की सुबह 9:45 बजे वह बाइक से प्रचार करने रेहरवा जा रहे थे। गांव के निकट बाइक के सामने अचानक कई बंदर आ गए। उनसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। सूर्य नरायन उपाध्याय (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना महराजगंज कस्बे के तेलियाडीहा गांव के निकट शाम 6:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई। जिसमें बाइक सवार शिवम पांडे (30) निवासी तरबगंज जनपद गोंडा व इसी गांव की नीलम (35) पत्नी पाटेश्वरी प्रसाद घायल हो गए। दोनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। महराजगंज के चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed