फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three injured in road acccident

खड़ी डीसीएम से टकराई बस, तीन यात्री घायल

Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
three injured in road acccident
छावनी थाना क्षेत्र के रेड़वल गांव के पास बस अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकराई। संवाद - फोटो : BASTI
खड़ी डीसीएम से टकराई बस, तीन यात्री घायल
विज्ञापन

- राजस्थान से बिहार जा रही थी बस
संवाद न्यूज एजेसी
महराजगंज(छावनी)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेड़वल के निकट राजस्थान से बिहार जा रही यात्रियों ने भरी बस सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान जाम लग गया।

राजस्थान से एक टूरिस्ट बस 30 यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जैसे ही बस हाईवे के छावनी थाना क्षेत्र के रेड़वल गांव के निकट पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम में पीछे से टकरा गई। नींद खुलने पर बस चालक गाड़ी को दाएं तरफ मोड़ने का प्रयास किया तो गाड़ी डिवाईडर पर चढ़ गई। केबिन में बैठे यात्री मिथुन कुमार (27) निवासी समस्तीपुर, राजाबाबू (23) निवासी सुपौल बिहार, जयप्रकाश चौधरी (55) निवासी समस्तीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बस में सवार यात्री भयभीत हो गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस पहुंच गई। घायलों को बाहर निकालकर सभी यात्रियों सुरक्षित करते हुए बस को सड़क से हटवाया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। यात्रियों को दूसरे बस से भेजवाया गया। छावनी थाने के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि तीन लोग घायल हुए थे उन्हें इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है। सभी की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed