फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three for the chairman, 66 papers filed for member

Basti News: अध्यक्ष के लिए तीन, सदस्य पद के 66 पर्चे दाखिल

Thu, 20 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three for the chairman, 66 papers filed for member
बस्ती। एक नगर पालिका व नौ नगर पंचायतों की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन कुल 66 ने सदस्य और अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। नामांकन के दौरान सदस्य पद के दावेदारों के साथ ही लोगों को 200 मीटर की परिधि के अंदर नहीं जाने दिया गया। प्रस्तावकों को ही प्रवेश मिला। दावेदार समर्थकों के साथ नामांकन स्थलों पर पहुंचकर पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

सदर तहसील के विभिन्न न्यायालयों में बुधवार को नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासदों, नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए कोई गनेशपुर में एक नामांकन सुभासपा प्रत्याशी सुमित्रा देवी ने दाखिल किया। सभासद पद के लिए 66 दावेदारों ने पर्चा जमा किया।
विज्ञापन

--
बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
-नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। मजिस्ट्रेटों को अपने जोन व सेक्टर के मतदान केंद्रों, मतदेय स्थलों का भ्रमण कर सभी सुविधाएं व व्यवस्था को दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए हैं। बिना अनुमति कोई भी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि सभी एसडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में नगर निकाय चुनाव कराने के लिए 12 जोन और 25 सेक्टर बनाए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में पारदर्शी ढंग से चुनाव कराया जाएगा। एसडीएम जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ अपने क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव कराएंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर पूरी तरह से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। सूचना पर तुरंत मतदेय स्थलों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निर्वाचन कार्मिकों का प्रशिक्षण 24 व 25 को
निकाय चुनाव में ड्यूटी के लिए निर्वाचन कार्मिको का दो दिवसीय प्रशिक्षण दो-दो पालियों में कराया जाएगा। यह जानकारी सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। बताया कि 24 व 25 अप्रैल को दो पालियों में कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 9 से 12 बजे तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण दिया जाएगा।
--
अध्यक्ष पद के 20 तथा सदस्य के 89 पर्चे बिके
हर्रैया। नगर निकाय चुनाव में पर्चा बिक्री और नामांकन का दौर धीमी गति से चल रहा हैं। तहसील में नामांकन के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के 20 तथा सदस्य के कुल 89 पर्चे बिके। अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। हर्रैया नगर से सभासद के लिए पुष्पा देवी भगतसिंह वार्ड, अवधेश कुमार, सुभाष चंद्र बोस तथा उर्मिला मंगल पांडेय नगर वार्ड से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। कप्तानगंज नगर पंचायत में सभासद वार्ड नंबर सात व आठ से एक एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि बभनान नगर पंचायत सभासद वार्ड नंबर पांच से एक तथा 6 से दो लोगों ने पर्चा भरा है।

--
रुधौली। नगर पंचायत रुधौली चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के एक व सभासद पद के चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वहीं अध्यक्ष पद के दो तथा सभासद पद के 36 नामांकन पत्र बिका। बुधवार को नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता देवी पत्नी राजकुमार सोनी ने एक सेट में आरओ संतलाल प्रसाद के समक्ष पर्चा दाखिल किया है। जबकि सदस्य पद के लिए इंदिरा नगर वार्ड से पंकज सिंह तथा नैना देवी ने पर्चा भरा। विंध्यवासिनी नगर वार्ड से राधा देवी तथा दीनदयाल नगर वार्ड से गया प्रसाद ने आरओ मनीष सिंह के समक्ष पर्चा भरा है। उपजिला मजिस्ट्रेट आनंद सिंह श्रीनेत ने नगर पंचायत के प्रत्याशियों को आचार संहिता के पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed