{"_id":"630915a0a16d8341a126d9ba","slug":"three-doctors-accused-of-raping-basti-news-gkp448355680","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: तीन डॉक्टरों पर दुष्कर्म करने का आरोप, लखनऊ की युवती ने महिला थाने में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: तीन डॉक्टरों पर दुष्कर्म करने का आरोप, लखनऊ की युवती ने महिला थाने में की शिकायत
Sat, 27 Aug 2022 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:15 AM IST
सार
महिला थाने की प्रभारी भाग्यवती पांडेय ने बताया कि युवती ने तीन डॉक्टरों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ से आई एक युवती ने एक सरकारी अस्पताल में तैनात तीन डॉक्टरों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को युवती ने महिला थाने की प्रभारी से तीन डॉक्टरों की शिकायत की है। एक डॉक्टर पर मारपीट करने व अन्य आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि दस अगस्त 2022 को एक साक्षात्कार के लिए वह मारपीट करने के आरोपी डॉक्टर से मिली। इसके बाद बस्ती आई और उसी डॉक्टर के साथ एक फ्लैट पर रुकी। उसने आरोप लगाया कि यहां अचानक उसके दो अन्य डॉक्टर दोस्त आ गए। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वह से वहां से भाग गई। फिर लखनऊ चली आई। महिला थाने की प्रभारी भाग्यवती पांडेय ने बताया कि युवती ने तीन डॉक्टरों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन