फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three crooks arrested in thenencounter

पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार,तमंचा बरामद

Thu, 16 Jul 2020 04:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
three crooks arrested in thenencounter
पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने के सेहरिया के पास का मामला
परशुरामपुर ( बस्ती)। पुलिस ने क्षेत्र के सेहरिया के पास बुधवार रात हुई मुठभेड़ में बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि बदमाशों का निशाना चूक गया। उनके पास से चोरी की बाइक, एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए।

पकड़े गए अभियुक्तों में सभी परशुरामपुर थाने के निवासी हैं। इनके नाम शिवम उर्फ आर्यन निवासी सिरसाहवा, विशाल निवासी इटवा और सत्यम विश्वकर्मा निवासी मड़रिया हैं। पुलिस पर अवैध असलहे से फायर करने व अन्य बरामदगी के आधार पर थाना परशुरामपुर में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त शिवम व विशाल ने बताया कि चोरी की बाइक सौरभ सिंह निवासी सिरसहवा ने दी है। अपराध करने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed