{"_id":"6a61116d99fc6b41ae0277c7","slug":"three-arrested-on-kidnapping-charges-two-vehicles-recovered-basti-news-c-207-1-bst1006-162870-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अपहरण के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो वाहन बरामद
विज्ञापन
गिरफ्तार अपहरण के आरोपी।
बस्ती। नगर थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से 19 जुलाई को एक व्यक्ति का अपहरण कर मारने-पीटने के मामले में वांछित तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
आरोपियों की पहचान अमन सिंह (23) निवासी बेलाड़ी, हरि प्रसाद उर्फ अंकित सिंह (24) निवासी कटरूआ बीर सिंह व हर्षदीप सिंह (23) निवासी रानीपुर के रूप में हुई है। सभी आरोपी न्यायालय में पेश किए गए, वहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रुधौली थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी बलराम त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि वह 19 जुलाई को अपने साथी कप्तान सिंह के अलावा अमन सिंह निवासी बेलाड़ी थाना नगर, चंदू सिंह निवासी महरीपुर एक आर्टिगा गाड़ी से महाकाल (उज्जैन) दर्शन के लिए जा रहे थे, गाड़ी मोहित सिंह चला रहे थे। महरीपुर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी में उन्हें उल्टी होने लगी। इसी बात को लेकर अमन सिंह से विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोपी ने उन्हें गाली देते हुए मारापीटा और फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। कुछ काले रंग की थार गाड़ी लेकर आए और हत्या करने की नियत से जबरन अपहरण कर उन्हें थार गाड़ी में पीछे बैठा लिए। सुनसान स्थान पर ले जाकर गाली देते हुए मारापीटा गया।
पुलिस के अनुसार अमन के खिलाफ जिले के छावनी, कोतवाली, नगर थाने में 20 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि हर्षदीप सिंह के खिलाफ नगर थाना और कोतवाली में तीन मुकदमा और हरिप्रसाद के खिलाफ नगर थाना में दो मुकदमा दर्ज है।