{"_id":"66a40b09c67d8caf51033206","slug":"three-accused-of-rajendras-murder-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121173-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राजेंद्र की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राजेंद्र की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Jul 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। थानांतर्गत पड़ियाडीह गांव में भूमि विवाद में हुई राजेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पड़ियाडीह गांव में जमीन पर गिरी दीवार की ईंट को हटाने को लेकर मंगलवार को पटीदारों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें घायल राजेंद्र जायसवाल की मौत हो गई थी। राजेंद्र की पत्नी राधा देवी की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद कन्हैया तिवारी उर्फ रविंद्र नाथ, विश्वनाथ, फूलचंद, संदीप, इंद्रेश, कौशलेंद्र, आदित्य, आयुष, विद्यावती, रामचंदर व दो अज्ञात पर बलवा व हत्या का केस दर्ज किया था। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि बिछिया मिश्र नहर पुलिया के पास से विश्वनाथ जायसवाल, कन्हैया तिवारी उर्फ रवींद्र नाथ और रामचंद्र को गिरफ्तार किया गया है। संवाद