फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three accused arrested for kidnapping and gang-raping a teenager

Basti News: अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for kidnapping and gang-raping a teenager
बस्ती। किराने की दुकान से सामान लेकर लौट रही किशोरी को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को तड़के करीब ढाई बजे दुबौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस प्रकरण में शहबान, दिलशाद व रसीद के अलावा दो महिलाओं का नाम सामने आया था। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोनों महिलाओं ने पीड़िता को मार-पीटकर घर के बाहर फेंक दिया था।
विज्ञापन

सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि सोनहा थाने की पुलिस ने स्वाट, एसओजी, सर्विलांस टीम के सहयोग से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में कार्रवाई न करने के आरोप में सोनहा थाने के प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल, असनहरा चौकी इंचार्ज रितेश सिंह और आरक्षी सुनील कुमार खरवार पर गाज गिर चुकी है। सोमवार को ही तीनों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता का आरोप है कि 16 अगस्त को उसकी 14 वर्षीय पुत्री किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में शहबान, दिलशाद व रसीद लड़की का मुंह बंद करके हाथ पैर पकड़ कर अपने घर में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोप है कि शहबान की मां और चाची ने लड़की को मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर फेंक दिया गया। इसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने चौकी व थाने पर की थी। लेकिन, पुलिस ने प्रकरण में कोई फौरी कार्रवाई नहीं की। रविवार को हिंदू संगठनों ने असनहरा पुलिस चौकी पर धरना दिया था। इसके बाद आनन-फानन सोनहा थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed