फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Threatened with a pistol, case filed against four

Basti News: पिस्टल तानकर धमकाया, चार पर केस

Tue, 01 Jul 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Threatened with a pistol, case filed against four
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने पिस्टल तानकर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। पड़री बाबू निवासी रवि प्रकाश सिंह ने तहरीर दी है कि समाधान दिवस पर समझौते और निर्णय को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। मना करने पर आरोपी राजेश सिंह ने उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से पिस्टल तान दी। कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, हमारे सामने आने की। इसके बाद चले गए। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजेश सिंह, राजन सिंह, प्रियांशु सिंह उर्फ शिवम सिंह और रामसंवारे निवासी पड़रीबाबू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, छह नामजद
नगर बाजार। नगर थानाक्षेत्र के बट्टूपुर में भूमि विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है। यहां की उमा देवी पत्नी राम विलास ने तहरीर दी है कि विपक्षियों से उनका भूमि विवाद है। आरोप है कि इसी बात को लेकर रविवार को विपक्षियों ने एक राय होकर उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट करने लगे। पति राम विलास, सास और ससुर बीच-बचाव के लिए पहुंच गए। इन लोगों ने इन्हें भी मारापीटा। इस दौरान पति राम विलास के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाय गया। थाना प्रभारी नगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के रामसुन्दर, उनकी पत्नी कुसुम के अलावा मनीष, साधना, राधा और राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही युवती से छेड़खानी
बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र में कोचिंग सेंटर से घर लौट रही युवती से छेड़खानी की वारदात सामने आई है। 20 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया है कि 27 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे हर्रैया से कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक से आरोपी विवेक कुमार आया और बेटी का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। उसके साथ मौजूद राज व निखिल वर्मा ने भी अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर अपशब्द कहते हुए धमकाया। हर्रैया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहस्यमय हाल में किशोर लापता
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने रहस्यमय हाल में किशोर के लापता होने के मामले में केस दर्ज किया है। बेहरा निवासी रामआशीष ने तहरीर देकर बताया है कि उनका 13 वर्षीय बालक शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed