फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Threat to lineman for illegally cutting electricity connection

Basti News: बिजली का अवैध कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को धमकी

Tue, 31 Dec 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Threat to lineman for illegally cutting electricity connection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के दुफेड़ी में अवैध बिजली कनेक्शन काटने पर एक लाइनमैन को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, ककराखुद कला निवासी जगराम पासवान ने तहरीर में बताया है कि वह मखौड़ा फीडर में संविदा पर लाइनमैन है। 22 दिसंबर को वह दुफेड़ी गांव में प्रदेश स्तर से चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम के साथ गया था। आरोप है कि इसी गांव के रहने वाले लड्डू उर्फ संदीप पटेल बिना कनेक्शन लिए अवैध रूप से विद्युत का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

अवैध रूप से विद्युत उपभोग करने के कारण जगराम ने अवैध रूप से जोड़े गए तार को हटा दिया। आरोप है कि इसी बात पर लड्डू उर्फ संदीप पटेल ने उसे फोन कर जातिसूचक व अपशब्द कहकर अपमानित किया। साथ ही, जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed