{"_id":"61291cd38ebc3e79d7617c5f","slug":"threat-letter-send-basti-news-gkp406993816","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान का समर्थन न करने पर सबक सिखाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान का समर्थन न करने पर सबक सिखाने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान का समर्थन न करने पर सबक सिखाने की धमकी
- गनेशपुर पुलिस चौकी पर पहुंचा पत्र
- चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाने की गनेशपुर पुलिस चौकी पर डाक द्वारा पहुंचा धमकी भरा पत्र चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें अफगानिस्तान का समर्थन न करने पर सबक सिखाने की धमकी दी गई है।
चौकी प्रभारी गनेशपुर सुरेंद्र प्रसाद ने रजिस्ट्री पत्र पर दर्ज पते के अनुसार इल्ताफ हसन निवासी पचपेड़िया गांधीनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुरुआती छानबीन में पता चला कि गनेशपुर चौकी पर बृहस्पतिवार को पहुंचा रजिस्ट्री पत्र कचहरी स्थित उप डाकघर से बुक की गई है। रजिस्ट्री के जरिए भेजे गए खत में लिखा गया है कि अफगानिस्तान हमारा है। भारत अफगानिस्तान का साथ नहीं दे रहा है। खत में नीचे चौकी इंचार्ज गांधीनगर सुरेंद्र प्रसाद को भी अफगानिस्तान का समर्थन न करने पर सबक सिखाने की धमकी दी गई है। एसओ दुर्विजय ने बताया कि एसआई सुरेंद्र प्रसाद की तहरीर पर इल्ताफ हसन के नाम के शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।