फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   thousand childran was safe to sanchari rog abhiyan

संचारी रोग अभियान ने बचाई हजारों मासूमों की जान: योगी

Tue, 19 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
thousand childran was safe to sanchari rog abhiyan
संचारी रोग अभियान ने बचाई हजारों मासूमों की जान : योगी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बस्ती से किया संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ
कहा- संचारी रोग नियंत्रण के मॉडल से कोरोना पर काबू करने में मिली मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान ने गोरखपुर और बस्ती मंडल के हजारों मासूम की जान बचाई है। इसके सकारात्मक नतीजे आने के बाद इस अभियान को पूरे प्रदेश में लागू किया। जिसका परिणाम है कि संचारी रोगों से होने वाली मौतों का आंकड़ा बेहद कम हो गया।
जिला मुख्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह से अभियान का मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शुभारंभ किया। कहा कि कुछ साल पहले तक गोरखपुर-बस्ती मंडल में जेई-एईएस हर साल सैकड़ों मासूमों को असमय निगल जाता था। इसका दर्द उन्होंने नजदीक से देखा और सरकार बनने के तुरंत बाद जेई-एईएस की रोकथाम के लिए अंतर विभागीय समन्वय बनाते हुए अभियान को शुरू किया गया। इस अभियान के बाद मौतों की संख्या तो कम हुई ही, अब जेई-एसईएस खात्मे की ओर है। कहा कि जो बच्चे असमय काल कवलित हो जाते थे, अब वह आने वाले वर्षों में देश का भविष्य संवारेंगे। कहा कि संचारी रोग के लिहाज से पंद्रह नवंबर तक का समय बेहद अहम है। क्योंकि मौसम में उतार-चढ़ाव और अतिवृष्टि से संचारी रोगों के फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है। इस दौरान सावधानी बरतकर रोगों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के माडल का जिक्र करते हुए कहा कि मृत व्यक्तियों के परिजनों को सरकार की ओर से पचास हजार रुपये मुआवजा देने की कार्यवाही चल रही है। मौजूदा समय में कोरोना खत्म होने के कगार पर है। पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत पर आ गई है। यानि कि दस हजार टेस्ट पर एक मरीज मिल रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक आठ करोड़ टेस्ट हो चुके हैं और बारह करोड़ डोज टीका लग चुका है। अगले एक सप्ताह में यह आंकड़ा तेरह करोड़ तक पहुंच जाएगा। यह देश में रिकार्ड है। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि करीब साढ़े चार से चल रहे दस्तक रोग अभियान की ही तर्ज पर टीबी उन्मूलन का भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक प्रदेश को टीबी से मुक्त कर दिया जाए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने अपने संबोधित संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के दौरान होने वाले प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, विधायक कप्तानगंज सीएस सीपी शुक्ला, विधायक महादेवा रवि सोनकर, विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल, विधायक हर्रैया अजय सिंह व अन्य मौजूद रहे।
-----------------------
कोरोना मुक्त होने की ओर प्रदेश, सावधानी अभी जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की कि आने वाला समय पर्व और त्योहारों का है। दीपावली और छठ पर बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रांतों से आएंगे। ऐसे में कोरोना के एक बार फिर फैलने का खतरा है। कहा कि सावधानी बरतें। कोविड नियमों का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।

---------------------
कोविड नियंत्रण में मददगार रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान ने कोविड नियंत्रण में भी बड़ी भूमिका निभाई। पहली लहर आने के बाद इसी आधार पर थ्री टी यानी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट किया गया। इससे कोरोना को काबू करने में मदद मिली। दूसरी लहर आने के बाद दस से पंद्रह दिन थोड़ी मुश्किल आई, लेकिन समय से काबू पा लिया गया और तीसरी लहर के आने की संभावना को कम कर दिया गया। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य के साथ अभियान में शामिल अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed