{"_id":"5df27f858ebc3e87f62f5ba3","slug":"those-staying-in-the-shelter-will-get-food-basti-news-gkp333028443","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आश्रय गृह में ठहरने वालों को मिलेगा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आश्रय गृह में ठहरने वालों को मिलेगा भोजन
विज्ञापन
बस्ती में बना आश्रय गृह।
- फोटो : BASTI
अब आश्रय गृह में ठहरने वालों को मिलेगा भोजन
बस्ती। शहर के पंचपेड़िया में एक करोड़ 95 लाख की लागत से बने आश्रय गृह का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व सदर विधायक दयाराम चौधरी ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही परिसर में ही नए डूडा कार्यालय का भी शुभारंभ हुआ। इस आश्रय गृह में लोगों को 75 बेड की सुविधा मिलेगी। ठहरने वाले को मामूली शुल्क पर बेड बिस्तर के साथ, चादर, कंबल, भोजन भी दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि आश्रय गृह एक वर्ष दो माह में बनकर तैयार हुआ है। इस पर 1.95 करोड़ की लागत आई है। बताया कि दो मंजिला मुख्य भवन, नलकूप, पंप हाउस, सोलर लाईट बैकप, आरओ पानी यंत्र, सीसी टीवी कैमरा स्थापित है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी चयन के लिए सभी नगर निकाय में कैंप लगाए जाएं। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसी निराश्रित व्यक्ति को ठंड, गर्मी, वर्षा में खुले में न रहना पड़े। कहा कि जरूरतमंदों के लिए यह आश्रय स्थल वरदान साबित होगा। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि इस आश्रय गृह को नगर पालिका बस्ती को सौंपा गया है। सूडा की ओर से इसे श्री गंगा संस्थान को संचालन के लिए पांच वर्ष के लिए दिया गया है। सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 76 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
इस दौरान ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, राज कुमार शुक्ला, एसपी वर्मा, अभिषेक , चंद्रभान वर्मा, अजीत सिंह, अशोक सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, दीपक, यदुवंश चौधरी, विक्रम सिंह, दीपक, आरिफ जफर खां, डब्लू सोनकर, मोहम्मद सिद्दीक आदि मौजूद रहे।