फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Third accused out of reach of police

Basti News: दवा व्यवसायी पर हमले का तीसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Wed, 21 Feb 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 21 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Third accused out of reach of police
- परिजनों का आरोप रसूखदार होने के चलते गिरफ्तारी से बच रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसीं
बस्ती। 18 फरवरी की रात दवा व्यवसायी सत्येंद्र मिश्र पर चाकू से हुए हमले का मुख्य व तीसरा आरोपी पूर्व प्रधान को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घायल व्यवसायी के भाई कैलाश नाथ मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील तिवारी पूर्व प्रधान होने के चलते रसूखदार हैं। वह तमाम बड़े नेताओं के संपर्क में रहता है।

ऐसे में पुलिस गिरफ्तार करने से बच रही है। वहीं घायल व्यवसायी की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। व्यवसायी के भाई का कहना है कि इलाज चल रहा है। चिकित्सक खतरे से बाहर बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी की रात मैलानी उर्फ हिंदू नगर निवासी दवा व्यवसायी पर गांव के ही पूर्व प्रधान सुनील तिवारी और राधेश्याम व नेबूलाल ने चाकू से हमला कर दिया था। मामले में पुरानी रंजिश सामने आई थी। व्यवसायी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था। मामले में राधेश्याम उर्फ भल्लू और उसका भाई नेबूलाल गिरफ्तार हो चुके हैं। सोनहा थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तार की लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed