फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves took away 40 thousand cash and jewelry

40 हजार नकदी और जेवर उठा ले गए चोर

Tue, 02 Feb 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away 40 thousand cash and jewelry
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के थाना इमलिया गांव में कृपाशंकर के घर चोरी होने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
40 हजार नकदी और जेवर उठा ले गए चोर
विज्ञापन

सिकंदरपुर (बस्ती)। थानाक्षेत्र के इमलिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने कृपाशंकर के घर में चोरी की। छत के रास्ते से चोर घर के अंदर पहुंचे। दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे नकदी समेत जेवरात उठा ले गए।

इमलिया गांव निवासी कृपाशंकर वर्मा मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के लोगों के साथ घर के सामने दलान में सो रहे थे। कृपाशंकर के मुताबिक रात में चोर छत के रास्ते से लगे जीने से घर में उतर आए। दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी और बॉक्स में रखे 40 हजार रुपये नकद तथा सोने की चेन, अंगूठी, टीका, नथिया, कील व चांदी के पायजेब, पायल समेत करीब दो लाख के जेवरात चुरा ले गए। परिवार के लोगों की सुबह नींद खुलती तो कमरे के दरवाजे में लगा ताला टूटा देखकर दंग रह गए। मौके पर परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने घटना की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। दोपहर में पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी जांच की। क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed