फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves stole goods from a locked house

Basti News: बंद मकान से चोरों ने उड़ाए सामान

Mon, 29 Dec 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods from a locked house
पुरानी बस्ती। घने कोहरे का लाभ चोर उठाने लगे हैं। शनिवार की रात संजय नगर कॉलोनी में एक बंद मकान को खंगाल कर चोर कीमती बर्तन चोरी कर ले गए। रविवार कसे पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी, तब पीड़ित परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। नुकसान के आकलन के बाद पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मकान मालिक मनीष पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह इंटार पांडेय, थाना सहजनवां जिला गोरखपुर के मूल निवासी हैं। कुछ वर्षों से बस्ती के संजय नगर काॅलोनी में रह रहे थे। इन दिनों परिवार मरवटिया सुंदरनगर फेज वन में रहता है। संजय नगर कॉलोनी का मकान बंद पड़ा था। शनिवार की रात चोर कीमती चांदी, तांबा, फूल व पीतल के बर्तन चुरा ले गए। पड़ोसियों ने रविवार को टूटा ताला देखकर फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर देखने के बाद चोरी की पुष्टि हुई। पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि उनके इसी मकान में दो साल पहले भी चोरी हो चुकी है। थानेदार जयदीप दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed