{"_id":"67c88245fa6bd48cb402249c","slug":"thieves-ransacked-four-houses-in-two-villages-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132984-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो गांव के चार घरों को चोरों ने खंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो गांव के चार घरों को चोरों ने खंगाल
Wed, 05 Mar 2025 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। खड़ैचा और बहवा कलानी गांव के चार घरों को मंगलवार की रात चोरों ने खंगाल डाला। नकदी, जेवर, बर्तन व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। खड़ैचा गांव निवासी जयप्रकाश का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर अकेले उनकी बेटी रोली मौजूद थी। मंगलवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर 50 हजार रुपये नकदी, सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
इसी गांव के रमाकांत के घर से चोर कीमती बर्तन व अन्य सामान उठा ले गए। गांव के ही विजय चौहान का परिवार इलाज कराने पुर्ण गया हुआ है। उनके खाली पड़े घर की आलमारी में रखे कीमती सामान भी चोरी हो गया। खड़ैचा के बगल के गांव बहवा कलानी गांव के सूबेदार यादव की बहू के कमरे में चोर खिड़की उखाड़कर घुस गए। सूबेदार के अनुसार, चोर 55 सौ रुपये नकद, कान का सोने का झाला, सोने की अंगूठी, चेन, हार, बिंदिया, पाजेब सहित लाखों के जेवरात उठा ले गए। उधर, एक ही रात में चार घरों में चोरी से लोगों में दहशत का माहाैल है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
बुधवार की सुबह चोरी की सूचना पर छावनी थाने के एसआई शैलेंद्र कुमार उपाध्याय व पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी है।