फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves entered the house by cutting the door of the staircase

Basti News: सीढ़ी का दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, नगदी, जेवरात समेट कर फरार

Wed, 11 Sep 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house by cutting the door of the staircase
कलवारी क्षेत्र के छरदही गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव में सोमवार की रात चोर सीढ़ी का दरवाजा काटकर घर में घुस गए। आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी और लाखों रुपये का जेवरात चुराकर छत के रास्ते फरार हो गए। जिस कमरे में चोरी हुई उसके सामने के दो कमरों में लोग सो रहे थे। सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देख तत्काल मामले की जानकारी डायल 112 को दी। डायल 112 की सूचना पर कलवारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका-ए-मुआयना किया।

छरदही गांव के त्रिलोकी नाथ दूबे के घर में सोमवार की रात में चोर दीवार और बरजे के सहारे चढ़ गए। सीढ़ियों के दरवाजे को काटकर अंदर पहुंचे। त्रिलोकी का भतीजा अभिषेक दुबे और उनके भाई की पत्नी ललिता देवी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। जिस कमरे में सारा सामान रखा हुआ था उसमें कोई नहीं सो रहा था। त्रिलोकी बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे हुए दो लाख नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर छत के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन

सुबह 5:30 बजे जब ललिता देवी घर की सफाई करने के लिए गईं तो कमरे में सामान बिखरा देख अभिषेक को जगाय।, शोरगुल होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद चौकी प्रभारी गायघाट जितेंद्र मिश्रा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एक सप्ताह के अंदर गांव में तीसरी चोरी होने के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed