फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves broke into police lines and stole purse

Basti News: पुलिस लाइंस में घुसकर चोरों ने उड़ाया मुख्य आरक्षी का पर्स

Thu, 21 Sep 2023 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Sep 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into police lines and stole purse
पर्स में रखे एटीएम से 50 हजार रुपये उड़ा दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि पुलिस कर्मियों के गढ़ पुलिस लाइंस में घुसकर चोरी करने से नहीं हिचक रहे हैं। पुलिस लाइंस स्थित सरकारी आवास में एक मुख्य आरक्षी का पर्स और एटीएम चोरी कर 50 हजार रुपये उड़ा दिए।
पुलिस लाइंस में तैनात मुख्य आरक्षी चालक ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि उनके आवास मेंं बाथरूम का मरम्मत कार्य चल रहा था। अंदर मजदूर काम कर रहे थे, इसलिए कमरा खुला छोड़कर वह मेस में खाना खाने चले गए। अंदर पैंट में पर्स रखा था। वापस आकर बाजार जाते समय पैंट की जेब चेक करने पर पर्स गायब था। पर्स में 1100 नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, एटीएम कार्ड व परिचय पत्र रखा था। बाद में पता चला कि एटीएम कार्ड से कई बार में उसने 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

...
पिन लिखने की वजह से निकाले रुपये
मुख्य आरक्षी चालक ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि उनकी एक चूक के कारण चोर एटीएम से रुपये निकालने में कामयाब हो गए। बताया कि पर्स में सबका नंबर आदि लिखने के लिए एक छोटी सी डायरी रखे थे। उसमें खाता नंबर वगैरह लिखने के साथ ही एटीएम का पिन नंबर भी लिखे थे जिस पर चोर की नजर पड़ गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बड़ेवन के एटीएम से निकाले गए चार हजार
बैंक से खाते का डिटेल निकालने पर पता चला कि बड़ेवन के एटीएम से चार हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके अलावा एक हजार रुपये एक निजी एटीएम से निकाला गया है। उस एटीएम में सीसीटीवी लगा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि उस सीसीटीवी के फुटेज के जरिए चोर का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed