फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a dispute between Asha Sangini and health workers in CHC Kaptanganj

Basti News: सीएचसी कप्तानगंज में आशा संगिनी और स्वास्थ्य कर्मियों में हुआ विवाद

Wed, 11 Jun 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between Asha Sangini and health workers in CHC Kaptanganj
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज सीएचसी में मंगलवार को दोपहर में आशा संगिनी और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच विवाद हो गया जिससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सूचना के पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को लेकर थाने चली गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने की तहरीर पर पुलिस ने आशा संगिनी को शांति भंग में पाबंद किया है। सूचना पर पहुंचे एसीएमओ ने मामले की जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन


सीएचसी कप्तानगंज पर जांच और दवाओं में कमीशन बाजी को लेकर आये दिन स्वास्थ्य कर्मियों और आशा संगिनी के बीच विवाद होता है। मंगलवार को दोपहर में 12 बजे आशा संगिनी और महिला स्वास्थ्य की कर्मियों के बीच फिर विवाद होने लगा, जिससे अफरा तफरी मच गई। ओपीडी सेवाएं बंद हो गया। अस्पताल के अंदर मरीज बाहर आ गये।मामला बिगड़ता देख अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ सुनील कुमार गौड़ फोर्स और महिला कांस्टेबल के साथ पहुंच गये। मामला शांत कराते हुए ओपीडी बहाल कराया। दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर लेकर चले गये। स्वास्थ्य कर्मियों ने आशा संगिनी के खिलाफ कप्तानगंज थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने आशा संगिनी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। कप्तानगंज के सीएचसी प्रभारी डॉ अनूप कुमार ने बताया कि आशा संगिनी सीएचसी पर आए दिन विवाद करती हैं। उसके चलते स्वास्थ्य की सेवाएं प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन


-
एक दूसरे पर गंभीर आरोप
- आशा संगिनी ने बताया कि सीएचसी पर कमीशन की दवाएं लिखी जाती हैं। प्रसव के लिए आयी महिलाओं से वसूली की जाती है। वही सीएचसी प्रभारी डॉ अनूप कुमार सहित महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि आशा संगीनी सुबह से लेकर शाम तक मरीजों का शोषण करती हैं। जांच और दवा अपने मर्जी से लिखवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed