{"_id":"6691a365a11f2f21d5016f34","slug":"theft-of-safe-by-breaking-the-lock-of-jewelery-shop-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120358-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी चोरी
Sat, 13 Jul 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा बाजार केे बाबा मार्केट की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार के बाबा मार्केट में आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर चोर तिजोरी उठा ले गए। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे राम जानकी मंदिर के महंत संत रामदास में आभूषण के दुकान के मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, गायघाट निवासी श्याम किशोर की बाबा मार्केट में आभूषण की है। बृहस्पतिवार रात करीब 8:00 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह 5:30 बजे राम जानकी मंदिर के महंत संत रामदास ने फोन पर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और शटर खुला है। यह सुनकर दुकानदार के होश उड़ गए।
दुकान पर पहुंचे श्याम किशोर ने बताया कि तिजोरी और 200 ग्राम भंजूर चांदी, चार चांदी के सिक्के, मिट्टी का गुल्लक, पीतल और तांबे का बना कछुआ और सांप कर चोर चुरा ले गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 की टीम ने लालगंज पुलिस को सूचना दी। दोपहर में सीओ रुधौली भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।