{"_id":"63a0add274e34353c630accd","slug":"theft-in-two-houses-of-shankarpur-of-cantonment-basti-news-gkp4614855178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छावनी के शंकरपुर के दो घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छावनी के शंकरपुर के दो घरों में चोरी
विज्ञापन
छावनी के शंकरपुर के दो घरों में चोरी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों में चोरी की। एक घर की दीवार में सेंध लगाकर तो दूसरे घर में छत से घुसकर चोरों ने कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी उड़ा ली।
थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी कौशिल्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रविवार रात को उनके परिवार के सदस्य सोए थे। सुबह जागने पर घर में देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। बक्से का ताला टूटा मिला। बारीकी से देखने पर पता चला कि बॉक्स में रखा पाजेब, करधन, झुमकी, माथे की बेदी सहित नकदी नहीं थी। पड़ोस के घर प्रेमा ने बताया कि चोरों ने उनके घर के पीछे की दीवार में नकब लगा दी।
घर में घुसे चोरों ने दो कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़कर कान में पहनने वाला टप्स, दो जोड़ी पायल, तीन हजार नकदी, उनकी बहू के कमरे में बाक्स में रखी पाजेब, नथुनी, झुमकी, कील, मटर माला व एक हजार नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची छावनी थाने की पुलिस ने छानबीन की। पीड़ितों ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।