{"_id":"648e087f2220c9f5a7051554","slug":"theft-in-two-houses-by-entering-through-the-window-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-98-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खिड़की के रास्ते घुसकर दो घरों में चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खिड़की के रास्ते घुसकर दो घरों में चोरी, केस दर्ज
Sun, 18 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पचानू व बभनगांवा में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। खिड़की के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने एक के बाद एक घर में घुसकर आलमारी, लॉकर व बक्सा के ताल तोड़ दिए। उसमें रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। भोर में घटना की जानकारी हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नरायण लाल श्रीवास्तव फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
पचानू गांव निवासी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी लोग सोने चले गए। देर रात चहारदीवारी कूदकर चोर अंदर आए और खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। अंदर रखी आलमारी व लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखा एक हार, एक चेन, एक झाला, एक झुमकी, एक टप्स, एक कुंडल, एक बाली, कंगन, बिदिंया, कमर करधन, नथ, कील, पांच चांदी की प्लेट, चांदी की सुपारी पांच, बिछिया व मगंलसूत्र सहित 70 हजार रुपये चुरा ले गए।
वहीं पचानू गांव के दो सौ मीटर दूर गांव निवासी चंद्र प्रकाश मिश्र के मकान की खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और जेवर, बर्तन व 15 हजार नकदी चुरा ले गए। सुबह घर में सारा सामान बिखरा पड़ा देख पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि घर में बेटी का रखा सोने का हार, सोने का मगंलसूत्र, चार सोने का कंगन, सात सोने अगूंठी, एक चेन, बिछिया, नथ, हाथ प्लानी, बाली आदि जेवरात व सामान चोरी हो गए। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों घटनाओं में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
-- -
घर में चोरी मामले में मुकदमा
बस्ती। लालगंज पुलिस ने दैजी गांव में हुई चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। दैजी निवासी हरिनरायन सिंह ने तहरीर में बताया है कि पिछले 5 जून को उनके घर का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने चेन, हार, मांगटीका, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवरात, विदेशी डालर आदि चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।