{"_id":"650bd9aa6e7ed1f708049d09","slug":"theft-in-the-houses-of-four-including-the-inspector-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4635-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कौड़ीकोल गांव में एक ही रात दरोगा सहित चार घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कौड़ीकोल गांव में एक ही रात दरोगा सहित चार घरों में चोरी
Thu, 21 Sep 2023 11:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ी कोल गाँव मे चोरी के बाद बिखरा सामान
चार घरों ने नकदी व जेवर समेट ले गए चोर, पुलिस की तीन टीमें चोरों की तलाश मेंं जुटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव के चार घरों को चोरों ने मंगलवार रात को खंगाल डाला। इसमें लखनऊ में तैनात दरोगा का भी घर शामिल है। एक ही रात चार घरों की चोरी होने से पूरे इलाके के लोग दहशत में है। थाने की पुलिस के अलावा फोरेंसिक और स्वाॅट टीम भी मामले के छानबीन में जुटी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव के राजनारायन चौधरी के अनुसार, सुबह 4:45 बजे घर के लोगो ने देखा कमरे का ताला टूटा हुआ है। पता चला कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और दो बक्से में रखे जेवर व नकदी चोरी हो गई। कुछ देर बाद गांव के लोग अपना-अपना घर देखने लगे। पता चला कि वहां के चार घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। कुसुम देवी पत्नी गणेश दत्त के घर में भी चोरों ने गहने और नकदी पर हाथ साफ किया।
गांव के घूरे के घर से 25 हजार की चोरी हुई। घूरे का पुत्र अर्जुन कुमार लखनऊ में दरोगा पद पर तैनात है। उसके बाद चोरों ने योगेश कुमार पुत्र रामप्रताप का पूरा घर खगांला और आलमारी और बक्सा तोड़कर जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर 112 की दो पीआरबी और कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। सभी घरों का सामान बिखरा देखकर हैरत में पड़ गई। चोरी होने की जानकारी होने पर आसपास के गांव के लोग भी जुट गए। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
...