फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft in five shops in a single night

महुघाट चौराहे की पांच दुकानों में एक ही रात में चोरी

Thu, 08 Sep 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in five shops in a single night
हर्रैया थाना क्षेत्र के महुघाट चौराहे पर जवैलरी की दुकान के लाकर को तोड़कर चोरी। - फोटो : BASTI
महुघाट चौराहे की पांच दुकानों में एक ही रात में चोरी
विज्ञापन

तीन दुकानदारों ने पुलिस को दी तहरीर
हर्रैया (बस्ती)। कस्बे के महुघाट चौराहे पर स्थित पांच दुकानों का मंगलवार रात शटर तोड़कर नकद रुपये और जेवरात चोर उठा ले गए। इनमें एक आभूषण, दो किराना स्टोर, एक मेडिकल स्टोर व एक सैलून की दुकान का ताला तोड़ा गया। तीन दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है।
मंगलवार रात प्रेम नारायण के किराना की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब तीस हजार रुपये नकद उठा ले गए। बगल में कृष्ण प्रसाद के मेडिकल स्टोर का भी ताला तोड़ चोरों ने गल्ले में रखे 15 हजार रुपये चुरा लिए। जबकि नंदलाल सोनी के आभूषण की दुकान में घुसे चोर आलमारी तोड़कर लाकर में रखे करीब तीस हजार रुपये कीमत के चांदी के जेवर व आठ हजार रुपये नकद की चोरी की।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने कृष्ण कुमार पांडेय के किराना स्टोर व समशुद्दीन के सैलून का भी ताला तोड़कर अंदर गए, मगर यहां कुछ हाथ नहीं लगा। पीड़ितों ने बताया कि चोरों ने नकदी व जेवर के अलावा किसी अन्य वस्तु को हाथ नहीं लगाया। जबकि दुकान में कंप्यूटर आदि रखे थे। पीड़ित प्रेम नारायण, कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि इस चौराहे पर अधिकांश दुकानदार किराए पर हैं। सभी रात करीब 10 बजे दुकानें बंद कर घर चले जाते हैं। सुबह आसपास के लोगों ने ताला टूटा देख सूचना दी। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। एसएचओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed