फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft for the second time in Mangala Colony

Basti News: मंगला कॉलोनी में दूसरी बार चोरी... पुलिस खंगाल रही फुटेज

Sun, 01 Sep 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 01 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Theft for the second time in Mangala Colony
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मंगला कॉलोनी में 28 अगस्त की शाम दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। एक घर के गेट का ताला तोड़कर दिन में ही अज्ञात चोर घुस गए। इस दौरान पूरे घर को खंगाल डाला। आलमारी में रखे जेवर एवं नकदी लेकर चोर चंपत हो गए।
विज्ञापन

एलआईसी अभिकर्ता मदन मोहन मिश्र पिकौरा शिवगुलाम की सीमा से सटे खीरी घाट में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। 29 अगस्त की शाम को उनकी पत्नी गेट में ताला लगाकर मंदिर गई थी। इसी बीच अज्ञात लोग ताला तोड़कर घर में घुस गए। उनकी आलमारी की चॉबी कमरे में पड़ी मिल गई। चोर आलमारी खोलकर जेवर एवं नकदी लेकर चंपत हो लिए। इसके दो माह पहले यहीं से चंद कदम दूर स्थित एक अन्य मकान में भी अज्ञात चोर दिन में लगभग 12 बजे एक घर को निशाना बनाए थे।
विज्ञापन

यहां भी आलमारी खोलकर उसमें रखे कीमती जेवर एवं नकदी लेकर चोर चलते बने थे। पुलिस अभी इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई तब दूसरी घटना सामने आ गई। घटना के पर्दाफाश के लिए इधर पुलिस सक्रिय हो गई है। क्राइम ब्रांच एवं कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से छानबीन में जुट गई है। काॅलोनी के अन्य घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेश खंगाली जा रही है। हालांकि अभी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। लगातार चोरी की घटना होने से मोहल्लेवासियों में दहशत व्याप्त है। लोग अपने घरों में रात जागकर गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed