फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft by breaking the lock of the stono of the civil judge

Basti News: सिविल जज के स्टोनो के आवास का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the stono of the civil judge
सिविल जज के स्टोनो के आवास का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

बस्ती। शहर के जिला महिला अस्पताल परिसर में स्थित सरकारी कॉलोनी में रहने वाले सिविल जज सीनियर डिविजन के स्टेनो के आवास में चोरी हो गई। मंगलवार रात ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से नकदी, आभूषण के साथ ही अन्य सामान उड़ा लिया। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
स्टेनो भरतशरण तिवारी ने तहरीर देकर बताया है कि वह सरकारी आवास संख्या 6-बी टाइप टू महिला अस्पताल कॉलोनी में रहते हैं। 17 दिसंबर को न्यायालय का कार्य समाप्त करने के बाद वह अपनी ससुराल गए थे। बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि उनके घर में मंगलवार की रात में चोरी हो गई है। बुधवार की सुबह जब अपने आवास पर पहुंचे तो देखा कि घर के आंगन के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। चोर इसी रास्ते घर में घुस गए।
विज्ञापन

अंदर अलमारी का लॉक और फिर लॉकर तोड़ा गया था। इसमें रखे दस हजार रुपये नकद, गुल्लक में रखे करीब पांच हजार रुपये, सोने की चेन, अंगुठी, कील, बाली, इंडेक्शन आदि सामान चोर उठा ले गए थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed