फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft by breaking the lock of the shop shutter

Basti News: दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 27 Jul 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 27 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the shop shutter
छावनी क्षेत्र के देवापुर गांव का मामला
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ाया तो बाइक से भाग गए
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। देवापुर गांव में किराने की दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने कुछ दूर चोरों को दौड़ाया, फिर भी बाइक सवार चोर भागने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार, देवापुर गांव में राकेशधर द्विवेदी की किराना की दुकान में बृहस्पतिवार रात में शटर का दोनोंं ताला तोड़कर चोर नमकीन, बिस्कुट, मसाले, अनाज व नकदी चुरा ले गए। रात में ही देवापुर निवासी ऋषिकेश ने दुकान के पास तीन अज्ञात युवकों को देखकर दुकानदार संचालक को फोन पर इसकी सूचना दी। जब तक दुकान संचालक पहुंचते तब तक आसपास के नागरिकों ने चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन

चोरों के पास बाइक होने के कारण वह भाग निकले। सप्ताह भर पहले चाेर राजेश की दुकान के बगल से सिंचाई का मोटर, चारा मशीन व अन्य सामान चुरा ले गए थे। थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। और न ही किसी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed