फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   theft arrest

Basti News: हर्रैया पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर जनपदीय चोर, चोरी का सामान बरामद

Sun, 27 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
theft arrest
हर्रैया में हाइवे किनारे शटर तोड़कर चोरी करने वाले चोर को बैटरी व वाहन के साथ पुलिस ने किया गिरफ
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने बस्ती अयोध्या नेशनल हाईवे के किनारे शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की दो बैटरी, आला नकब लोहे की एक रॉड के अलावा चोरी में प्रयुक्त होने वाली डीसीएम बरामद की है।
विज्ञापन

हर्रैया पुलिस प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि खम्हरिया गंगाराम मोड़ पर एक दुकान का शटर तोड़ा गया है। सूचना के बाद सक्रिय पुलिस वहां पहुंची तो दो लोग हाईवे किनारे स्थित सिंह बैटरी की दुकान में माल ले जाते नजर आए। पुलिस ने शटर पर नजर दौड़ाई तो वह टूटा हुआ दिखााई दिया। दोनों दुकान की बैटरी चुराकर ले जाने के लिए डीसीएम पर रख रहे थे। पुलिस ने इन दोनों को दबोच लिया। इनके पास से दो बैटरी, एक लोहे की राॅड बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिलेष व पवन निवासी नगला दरगाई थाना घिरोर जनपद मैनपुरी बताया है। आरोपियों ने बताया कि वह डीसीएम पर माल लोड कर कुशीनगर, गोरखपुर व बिहार ले जाते हैं। माल खाली कर वापस आते समय नेशनल हाईवे के किनारे सुनसान स्थानों की दुकानों के शटर को तोड़कर सामान चोरी कर लेते हैं। वह इस चोरी के माल को डीसीएम पर रखकर आगे ले जाकर बेचकर रुपये अपने पास रख लेते हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि चोरों को गिरफ्तार किया गया है। यह अपने जिले से सामान चुराकर बाहर के जिलों में बेचते थे। इनकी कारगुजारियों का अभी और पता लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed