फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The young man who went to meet his girlfriend tied up

Basti News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को बांधा, पहले भी घर से भाग चुके हैं दोनों

Mon, 20 Nov 2023 04:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Mon, 20 Nov 2023 04:05 PM IST
सार

नगर थाना क्षेत्र की एक लड़की को कोतवाली थाना क्षेत्र का युवक आठ माह पूर्व बहला फुसलाकर मुंबई भगा ले गया था। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज किया था। बाद में युवक व युवती ने मुंबई में एक मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद वह लोग घर आ गए।

विज्ञापन
The young man who went to meet his girlfriend tied up
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ कर बांध दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की एक लड़की को कोतवाली थाना क्षेत्र का युवक आठ माह पूर्व बहला फुसलाकर मुंबई भगा ले गया था। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज किया था। बाद में युवक व युवती ने मुंबई में एक मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद वह लोग घर आ गए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। जबकि युवती को उसके परिजन घर ले आए।
विज्ञापन


इसी बीच जमानत पर युवक बाहर आ गया और पुनः दोनों भाग गए। किसी तरह से परिजनों ने ढूंढ कर युवती को घर ले आए। शनिवार रात युवक फिर उसी उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। तभी परिजनों नें उसे पकड़ कर बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक को शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed