फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The young man who went to extinguish the fire got electrocuted, died

बस्ती: आग बुझाने गए युवक को लगा करंट, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Thu, 04 Nov 2021 02:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Nov 2021 02:02 PM IST
सार

गन्ने के खेत मे आग लगी देखकर गांव के विकास चौधरी उर्फ वंश पटेल बुझाने के लिए दौड़े। खेत में पहले से टूटकर गिरे बिजली के हाईटेंशन तार पर उनका पैर पड़ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
The young man who went to extinguish the fire got electrocuted, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती नगर थाना क्षेत्र के सराय गांव के सीवान में गन्ने के खेत में लगी आग बुझाने गया 23 वर्षीय युवक टूटकर गिरे हाईटेंशनतार पर पैर पड़ जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन युवक को जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नगर थानाक्षेत्र के ग्राम सराय के सीवान में स्थित गन्ने के खेत मे आग लगी देखकर गांव के विकास चौधरी उर्फ वंश पटेल बुझाने के लिए दौड़े। खेत में पहले से टूटकर गिरे बिजली के हाईटेंशन तार पर उनका पैर पड़ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


आसपास खेत में काम करने वाले यह देखकर शोर मचाते हुए खेत की तरफ दौड़ पड़े। इसी बीच किसी ने फोन कर बिजली कटवाई। तब परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके थाना प्रभारी नगर बाबू लाल, उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed