{"_id":"64a467980a259cc0f8068c54","slug":"the-young-man-went-missing-for-six-hours-by-putting-the-status-of-goodbye-life-basti-news-c-207-1-sgkp1002-811-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बॉय-बॉय जिंदगी का स्टेटस डालकर छह घंटे लापता रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बॉय-बॉय जिंदगी का स्टेटस डालकर छह घंटे लापता रहा युवक
Wed, 05 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र निवासी युवक के फेसबुक पर गुडबॉय जिंदगी का स्टेटस पोस्ट करके फोन बंद कर लिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग छह घंटे तक युवक को खोजते रहे। युवक एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। युवक अयोध्या के एक होटल के पीछे मिला।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बस्ती जाने के लिए घर से निकला। कुछ देर बाद ही युवक ने फेसबुक पर बाय बाय जिंदगी लिख कर अयोध्या के सरयू पुल की सेल्फी पोस्ट कर स्टेटस डाल दिया। फेसबुक पोस्ट देख कर लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन व गांव वाले छावनी से लेकर अयोध्या पुल तक युवक को खोजते रहे। काफी देर तलाश करने के बाद युवक अयोध्या के एक होटल के पास मिला। युवक को लेकर परिजन गांव वापस आए। तब घर वालों की जान में जान आई।
थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने युवक के अयोध्या में मिलने की सूचना दी है।