{"_id":"6962a21915e158f7d1008f19","slug":"the-womens-hospital-is-showing-signs-of-improvement-and-the-system-has-become-more-vigilant-basti-news-c-207-1-bst1006-151010-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला अस्पताल में दिखने लगा सुधार, चौकस हुई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला अस्पताल में दिखने लगा सुधार, चौकस हुई व्यवस्था
विज्ञापन
महिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती भरीत। संवाद
बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय में राज्य योजना आयोग की सदस्य चारू चौधरी के निरीक्षण परिवर्तन दिखने लगा है। भर्ती मरीजों के वार्ड में ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए जाने के साथ खिड़कियों और दरवाजे को बंद रखने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा सफाई कार्य में भी सुधार हुआ है। मरीजों ने बताया कि निरीक्षण के बाद वार्डों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मरीजों को देखने वाले चिकित्सक और स्टॉफ नर्स भी सहमे हुए हैं। पहले की तरह डिलेवरी होने पर कोई रुपयों की मांग खुलकर नहीं कर रहा है। इससे मरीज और तीमारदार काफी राहत महसूस कर रहे हैं। 8 जनवरी को यहां निरीक्षण करने राज्य महिला आयोग की सदस्य पहुंची थी।
उन्हें वार्डों में गंदगी मिलने के साथ तीमारदारों से सामान्य डिलेवरी, सीजर एवं नवजात को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती करने के लिए तीमारदारों से रुपये वसूले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर महिला आयोग की सदस्य काफी नाराज हुई थी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीएमएस को खूब खरी खोटी सुनाई थी। उनके जाने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। निरीक्षण के समय शिकायत करने वाली शाबा खातून सहित अन्य भर्ती मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में अब सफाई बेहतर हुई है। बेड की स्थिति सुधरी हुई है। गंदे चद्दरों को कहने पर बदल दिया जा रहा है। पीने के लिए पानी की सुविधा भी मिलने लगी है। शिकायत के बाद जांच और दवाइयां बाहर से नहीं लिखी जा रही है।