फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The women of the races were run over by the men, caught by one and beaten

मनबढ़ों को समूह की महिलाओं ने दौड़ाया, एक को पकड़कर पीटा

Sat, 13 Feb 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The women of the races were run over by the men, caught by one and beaten
मनबढ़ों को समूह की महिलाओं ने दौड़ाया, एक को पकड़कर पीटा
विज्ञापन

बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के मल्हवारे गांव में शनिवार की दोपहर स्वयं सहायता समूह की बैठक के दौरान अभद्रता और मारपीट करने पहुंचे मनबढ़ों को महिलाओं ने दौड़ा लिया। एक आरोपित को पकड़कर महिलाओं ने पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। उसके बाद महिलाएं नगर थाने पहुंचीं और केस दर्ज कराया।
स्वयं सहायता समूह की मीरा देवी, पिंकी आदि ने थाने में तहरीर दी है। उनके मुताबिक, वे लोग गांव के प्राथमिक विद्यालय में समूह के बाकी सदस्यों के साथ बैठक कर रही थीं। बैठक में गांव की 40-50 महिलाएं शामिल थीं। तभी अचानक गांव के कुछ मनबढ़ आकर अपशब्द कहने लगे। पहले तो सबने नजरअंदाज किया, लेकिन जब आरोपित मारपीट पर उतारू हो गए तो महिलाओं ने जवाब दिया। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। जिसे चोट लगी है, उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने तहरीर में यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनसे आरोपितों को किस वजह से रंजिश थी। इसकी जांच की जा रही है। हालांकि मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा होना बताया जा रहा है। मामले में चार आरोपितों पर एनसीआर दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed