फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The weather became pleasant due to drizzle

Basti News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

Sun, 03 Mar 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzle
24 घंटे में मध्यम बारिश के आसार
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार शाम चार बजे बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर 48 घंटे तक रहेगा।
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार दोपहर बाद से दिखाई देने लगा था। मार्च में बढि़या बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार तक देखने को मिलेगा। रविवार को मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने के भी आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

किसान परेशान न हों, प्रदेश के पूर्वी जिलों में ओलावृष्टि नहीं होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने बताया कि बारिश का असर फसलों पर मिलाजुला देखने को मिलेगा। बताया कि अगेती सरसों की फसल पक चुकी है। बारिश का पानी सरसों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। जबकि गेहूं व सब्जियों की फसल के लिए यह फायदेमंद साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed