फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The very land Shivkumar gave up to build a road became the cause of his death.

Basti News: जिस जमीन को देकर शिवकुमार ने बनवाया था रास्ता, वही बनी मौत की वजह

Wed, 15 Jul 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The very land Shivkumar gave up to build a road became the cause of his death.
हर्रैया। थाना क्षेत्र के जिवधरपुर कुंवर गांव में शिवकुमार सिंह को क्या मालूम जिस जमीन को देकर वह रास्ते का विवाद हल कर रहे हैं कुछ दिनों बाद वहीं उनके मौत का कारण बनेगा। यहीं कहते हुए घर के लोग दहाड़े मारकर रो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात रास्ते के मामूली विवाद में शिवकुमार की एक झटके में मौत हो गई। इससे परिवार के लोग सदमे हैंं, परिजनों का कहना है यदि वह अपनी जमीन नहीं देते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। परिजनों ने बताया 13 साल पहले शिवकुमार के पिता जगदेव सिंह का उनके पट्टीदार अवध बिहारी सिंह से खूब जमती थी। शिवकुमार की सहमति पर उनके भाई राजेश सिंह ने अपने घर के सामने खेत की जमीन से अवध बिहारी के घर तक जाने के लिए रास्ता बनवाया था।
विज्ञापन

समय बीता तो दोनों लोगो के बीच संबंध भी ठीक नहीं रहे। उसी रास्ते को लेकर आए दिन कहा सुनी होने लगी। शिवकुमार और उनके भाई राजेश के परिजन उसे अपना व्यक्तिगत रास्ता बताकर अवध बिहारी के परिवार को आने-जाने से मना कर रहे थे। इसको लेकर कुछ दिन पहले जमीन की पैमाइश भी हुई थी। राजस्व टीम ने रास्ते के प्रयोग में लाई जा रही जमीन को शिवकुमार पक्ष का ही बताया था। टीम ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर रास्ते का उपयोग करने पर राजी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एक बार फिर रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। बात बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। राजेश का आरोप है कि लुधियाना से गांव आए उनके भाई शिव कुमार को आरोपी घर से घसीटकर रास्ते के पास बने नाद तक ले गए। वह और उनका बेटा उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो तब आरोपियों ने शिवकुमार को धक्का देकर गिरा दिया। इससे वह बेहोश हो गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

मृतक की मां छोटे भाई राजेश और बड़े भाई की पत्नी व बच्चों के साथ गांव पर रहती है। जबकि पत्नी ऊषा सिंह, बेटा संजीव उर्फ राजू व संदीप लुधियाना में थे। मौत की सूचना के बाद वह लोग भी गांव के लिए निकल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed