{"_id":"5f57c4ba8ebc3e43953a247b","slug":"the-truck-driver-turns-out-be-the-killer-basti-news-gkp364809340","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ही निकला पल्लेदारों का हत्यारा, दो गिरफ्तार किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ही निकला पल्लेदारों का हत्यारा, दो गिरफ्तार किए गए
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पल्लेदारों के मौत के आरोपी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक ही निकला पल्लेदारों का हत्यारा, दो गिरफ्तार किए गए
बस्ती/हर्रैया। हर्रैया थाने के बिहरा के पास हुई तीन पल्लेदारों की मौत के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया है। ढाबे पर खाना खाने के दौरान झगड़ा होने के बाद ट्रक चालक गणेश शंकर गिरी निवासी बेलसड़ थाना कप्तानगंज ने रघुवर सिंह निवासी जफरपुर थाना जलालपुर जनपद अंबेडकरनगर के उकसाने पर पैदल जा रहे पल्लेदरों के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया था। थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि ट्रक चालक समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित ट्रक और स्कार्पियो बरामद कर ली गई है।
गिरफ्तार रघुबर सिंह सहायक विपणन अधिकारी बभनान राम सूरतवर्मा का निजी चालक है। उसी ने कप्तानगंज थानाक्षेत्र के धर्मसिंहपुर गांव के सात पल्लेदारों को चावल उतारने के लिए बुलाया था। पैकोलिया थाने के बगल सरकारी गोदाम से 130 बोरी चावल ट्रक पर लोड कराया गया, जिसे हसीनाबाद बाजार के आढ़ती के गोदाम में उतरवाया गया था। माल खाली करने के बाद सभी ने शराब पी थी। वहां से लौटने के बाद संसारीपुर चौराहे के एक ढाबे पर ट्रक चालक और पल्लेदार जब खाना खाने लगे तो उनके बीच अच्छा खाना न होने को लेकर विवाद हो गया।
चालक ने खाना फेंक दिया और पल्लेदारों से हाथापाई करने लगा। गिरफ्त में आए रघुवर ने बताया कि पांच पल्लेदार पैदल घर जाने लगे तो गुस्से में ट्रक चालक गिरी ने पल्लेदारों को साइड मार दिया जिससे गुड्डू, लल्लन और कनिकराम की ट्रक के कुचलने से मौत हो गई थी। जबकि विकास और जंग बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पर्दाफाश करने वालों में अहम भूमिका निभाने वाले एसओ सर्वेश राय के अलावा एसआई राहुल गुप्ता, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कामरान खां , सौरभ सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
सहायक विपणन अधिकारी का निजी चालक है रघुवर
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पाया गया कि रघुवर सिंह सहायक विपणन अधिकारी बभनान राम सूरत वर्मा का निजी चालक है। ट्रक चालक गणेश शंकर गिरी से वार्ताकर उसी ने पंचम निषाद से बात करके मजदूर ोंको तैयार किया था। सात मजदूर क्रमश: पंचम, हृदयराम, गुड्डू, कनिक राम, लल्लन, विकास एवं जंगबहादुर को रघुवर कार से भीटीमिश्र ले गया। वहां कार छोड़कर ट्रक में स्वयं मजदूरों के साथ बैठकर सरकारी गोदाम पर गया। वहां से चावल की 130 बोरी लदवाया गया जिसे प्रेम चंद गुप्ता के हसीनाबाद स्थित गोदाम पर उतारा गया। पुलिस ने गोदाम सील करते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।