{"_id":"61310c398ebc3eb503033f3c","slug":"the-troubles-are-not-taking-the-name-of-diminishing-basti-news-gkp4077164169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं
विज्ञापन
विक्रमजोत क्षेत्र के अुर्जनपुर से नाव के सहारे हरा चारा लेने जाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BASTI
दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं
खतरे से 46 सेंटीमीटर ऊपर स्थिर है सरयू का जलस्तर, बाढ़ बरकरार
अयोध्या हाईवे पुल से सीधे तटबंध विहीन गांव कल्याणपुर से टकरा रही धारा
दुबौलिया/विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर ठहरा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 93.19 पर ठहरा रहा। जलस्तर लाल निशान 92.73 से 46 सेंटीमीटर ऊपर है।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार बाढ़ के पानी से घिरे गांव सुविखा बाबू व आंशिक टेढ़वा को राहत मिलती नहीं दिख रही है। विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, भुअरिया, खजांचीपुर के एक पुरवे के सिवान में फैला बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। कटरिया-चांदपुर तटबंध के ठोकर नंबर एक पर पानी दबाव बनाए हुए है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा से दलपतपुर तक दबाव बना हुआ है। एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जलस्तर स्थिर रहा।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार सरयू नदी की धारा अयोध्या हाईवे पुल से सीधे तटबंध विहीन गांव कल्याणपुर भरथापुर, सहजौरा और संदलपुर से टकरा रही है। कल्यानपुर और भरथापुर गांव की सुरक्षा के लिए बाढ़ खंड की ओर से बनाए गए आधा दर्जन डैंपनर व कटर के ऊपर पानी चढ़ गया है। बाघानाला मुंडेरीपुर और रानीपुर कठवनिया में बने रेगुलेटर से बाढ़ का पानी निकल कर हाईवे से होकर रिधौरा खतमसराय, मुंडेरीपुर, भदोही, लालपुर, केशवपुर सहित आधा दर्जन गांव के सिवान में भर रहा है। बाढ़ खंड का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से डैंपनर और कटर का डूबना सामान्य बात है। बाघा नाला बाढ़ चौकी पर बाढ़ खंड के कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहेे हैं।
विज्ञापन
मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने व उनके लिए हरे व सूखे चारे के प्रबंध की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ की विभीषिका देखकर ग्रामीण नदी में नाव ले जाने से डर रहे हैं। विक्रमजोत के धुसवा तटबंध के किनारे व नदी के बीच बसे अर्जुनपुर और बघुआपार गांव के चारों ओर पानी भर गया है। बाढ़ ग्रस्त गांव कल्यानपुर के चारों ओर बाढ़ का पानी भर जाने से ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कल्यानपुर और भरथापुर गांव के कंपोजिट विद्यालय तक शिक्षकों को पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। खाद्यान्न वितरण के लिए आया राशन कोटेदार को पड़ोस के गांव फूलडीह के अवधेश पांडेय के मकान में रखना पड़ा है। कोटेदार हेमंत पांडेय ने बताया कि जलस्तर और बढ़ा तो पानी घरों में घुस जाएगा।
एक्सईएन ने लिया जायजा
बभनान। बाढ़ के चलते बेलवरिया जंगल व माझा मानपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया है। पुल के दोनों तरफ बाढ़ का पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित है। प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई नाव के सहारे लोग जरूरी काम निपटा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल व पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बाढ़ का पानी हटते ही पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग का उच्चीकरण का काम शुरू करा जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि पानी भरने के कारण स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। शिक्षकों को भी विद्यालय आने-जाने में दिक्कतें हो रही है। स मौके पर सहायक अभियंता विनोद कुमार यादव, अवर अभियंता आरपी यादव, अमरदीप शुक्ल, वरुण पांडेय, सरवन चौधरी, प्रदीप शुक्ल आदि मौजूद रहे।