फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The temperature was scorching... the maximum temperature crossed 40 degrees.

Basti News: तापमान तमतमाया... अधिकतम पारा 40 डिग्री पार

Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The temperature was scorching... the maximum temperature crossed 40 degrees.
तेज धूप में कपड़ा ओढ़ कर जाती छात्राएं
तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवा बाहर निकलने पर मुरझा रहे चेहरे
विज्ञापन

रहिए अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की है 16 और 17 मई लू चलने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम का रुख फिर बदलने लगा है। कुछ दिनों से सामान्य से नीचे चल रहे अधिकतम तापमान में बुधवार को फिर तेजी आ गई। अधिकतम तापान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और रात में 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के आसार हैं। गर्मी बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इधर, एक सप्ताह से गर्मी से राहत महसूस की जा रही थी। आसमान बादल छाए रहे और पारा लुढ़का रहा। जनजीवन सामान्य हो गया था। मगर, बुधवार से गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

चढ़े हुए तापमान के बीच गर्म हवा और तेज धूप हालत और पतली कर दे रही है। बाहर निकलने पर कुछ देर के बाद लोगों के चेहरे लू के थपेड़ों से मुरझा जा रहे हैं। मौसम विभाग ने 16 और 17 मई को लू चलने की चेतावनी जारी की है। दोपहर में जब सूर्य ने आंखें तरेरीं तो बाजार और सड़क से भीड़ गायब हो गई। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने लगी हैं। आने वाले दिनों में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी जारी रहेगी। हवा सामान्य गति से उत्तरी पश्चिमी चलती रहेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed