{"_id":"68acc15cfcb08e7a4e01b681","slug":"the-teenager-was-hiding-in-a-fodder-field-police-arrived-looking-for-her-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142653-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चरी के खेत में छिपी थी किशोरी.. ढूंढ़ते पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चरी के खेत में छिपी थी किशोरी.. ढूंढ़ते पहुंची पुलिस
Tue, 26 Aug 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में रह कर पढ़ाई कर रही आठ वर्षीय बालिका सोमवार करीब चार बजे लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस को काफी खोजबीन के बाद स्कूल से थोड़ी दूर चरी के खेत में मिली।
जानकारी के अनुसार आंबेडकरनगर जिले के थाना अकबरपुर के बन्दनडीह थार गांव निवासी आशा रात हेंगापुर स्थित एक कान्वेंट स्कूल में कार्यरत हैं। अपने पत्नी व दो बच्चो के साथ में विद्यालय परिसर में ही रहते हैं। आशाराम चतुर्वेदी के साले अखिलेश की आठ वर्ष की पुत्री अर्पिता उर्फ तन्नु निवासी नौहरानी रामपुर थाना हसवर जिला अम्बेडकर नगर अपने फूफा के साथ में स्कूल में रहती थी। सोमवार को करीब चार बजे गायब हो गई। परिजनो ने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुबौलिया प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में आसपास के खेतों में खोजबीन शुरू की गई। विद्यालय से सौ मीटर की दूरी पर चरी के खेत से बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घर के लोगों के अनुसार पहले भी ऐसी हरकत यह बच्ची कर चुकी है।