फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The surprise visits in Blocks 60 absent

ब्लाकों के औचक निरीक्षण में 60 गैर हाजिर मिले

Wed, 30 Dec 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Wed, 30 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शासन के निर्देश पर मंगलवार को डीएम, एसडीएम, तहसीलदार के साथ ही कई जिला  स्तरीय अधिकारियों ने जिले के ब्लाक मुख्यालयों का औचक निरीक्षक कर  अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। इस दौरान चार एडीओ, एक जेई  समेत 60 ब्लॉक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


 वहीं डीएम अनिल कुमार दमेले ने परियोजना निदेशक डीपी सिंह के साथ विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां पर कार्यो में  शिथिलता और लचर कार्य प्रणाली अपनाये जाने पर स्टोर बाबूू सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ सहायक दिनेश चन्द्र तथा ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद दुबे को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम के निरीक्षण में तकनीक सहायक राज विहारी उपाध्याय, श्याम चन्द्र चौधरी, अंजनी कुमार पाण्डेय, शोभा राम तिवारी, दुर्गेश चन्द्र चौबे और आनन्द कुमार त्रिपाठी अनुपस्थित पाये गये। इनके विरुद्ध की गई कार्रवाईयों को जिलाधिकारी ने तलब करते हुए भ्रमण पंजिका अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने तहसील दिवस तथा मुख्य मंत्री स्तर पर लंबित प्रकरणों में की गयी जानकारी प्राप्त की। परिवार रजिस्टर की नकल के लिए फरियादी निर्मला देवी की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को कड़ी फटकार लगाते हुए आज ही परिवार रजिस्टर का नकल आवेदिका को उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया और अपने कार्यों में रचनात्मक सुधार लाने की चेतावनी दी।

अन्य अधिकारियों के निरीक्षण में सांऊघाट में एक एडीओ , कुदरहा में दो एडीओ, एकाउटेंट, बनकटी में 12 ब्लाक कर्मी, कप्तानगंज में एक, दुबौलिया में चार ब्लाक कर्मी, हर्रैया में जेई ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, परसरामपुर में एक एडीओ, गौर में नौ ब्लाक कर्मी, रुधौली में 15 ब्लाक कर्मचारी गैर हाजिर मिले।


 पीडी डीआरडीए डीपी सिंह ने बताया कि गैर हाजिर मिले सभी अधिकारी व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटते हुए नोटिस दिया जाएगा।

वहीं रामनगर ब्लॉक में एडीओ आईएसबी शिव कुमारी, जेई डीआरडीए राम संवारे, सुरेन्द्र नाथ वर्मा, द्विजेश, बृजवासी शुक्ला अनुपस्थित मिले। एसडीएम सुरेश चन्द्र शर्मा  ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed