फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The story of Kansa's murder was narrated on the last day

Basti News: अंतिम दिन सुनाई गई कंस वध की कथा

Fri, 25 Apr 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 25 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The story of Kansa's murder was narrated on the last day
बस्ती। शहर के सिविल लाइंस के प्रहलाद कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कंस वध की कथा सुनाई गई। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले कथा व्यास पंडित देवस्य मिश्र ने श्रोताओं को कंस वध की कथा सुनाई। कहा कि कंस के अत्याचारों का खात्मा नहीं हो रहा था। इसके चलते भगवान ने उनका वध कर धर्म के राज्य की स्थापना की। कहा कि कलियुग में पवित्र अंर्तमन से श्री हरि नाम लेने मात्र से ही मनुष्य का उद्धार होता है। मनुष्य को मन, वचन, कर्म से सत्य का अनुसरण कर न्याय का साथ देना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने भी अन्याई व अत्याचारी अपने मामा कंस का वध करके यही संदेश दिया। मुख्य यजमान श्याम नारायण पाल, लालमति पाल आदि ने व्यासपीठ की आरती उतारी और अंत में हवन किया। इस दौरान सौरभ पाल, राज कुमार पाल, राम कुमार पाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed