फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The server betrayed... there was a queue of patients

Basti News: सर्वर ने दिया दगा... लगी मरीजों की कतार

Thu, 22 Feb 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
The server betrayed... there was a queue of patients
मेडिकल कॉलेज में आभा आईडी से पर्चा बनाने में हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लाइन लग गई। मगर, ऑनलाइन पर्चा बनाने में सर्वर की अड़चन रही। मरीज और तीमारदार मोबाइल फोन आभा एप डाउनलोड कर पर्चा बनाने का प्रयास करते दिखे। बीच-बीच में सर्वर ठीक होने पर कुछ लोगों का पर्चा बन जाता तो कुछ को निराश होना पड़ता। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगने से नोकझोंक की स्थिति बनी रही।

महर्षि वशिष्ठ स्वायत्त राज्य मेडिकल कॉलेज में बुधवार को पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही मरीजों-तीमारदारों की कतार लग गई। काउंटर खुलते ही पर्चे बनने लगे पर सुबह से ही सर्वर रुक-रुक कर चलने से दिक्कतें आनी शुरू हो गईं। इसके बाद काउंटर पर कार्यरत कर्मियों ने मरीजों-तीमारदारों के मोबाइल फोन पर आभा एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड हो गया, लेकिन उससे पर्ची नहीं बन पाई। पर्चा काउंटर कर्मियों के मुताबिक वायरल के मरीज सर्वाधिक रहे। इसमें सर्द-गर्म, सांस फूलने, हड्डी रोग, शरीर में दर्द, सीने में जकड़न, आंखों में जलन, सूजन के मरीज ज्यादा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed