फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The search for the attackers of the block chief's husband intensified, and a chargesheet was being prepared.

Basti News: ब्लॉक प्रमुख के पति के हमलावरों की तलाश तेज, चार्जशीट की तैयारी

Sun, 18 Oct 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The search for the attackers of the block chief's husband intensified, and a chargesheet was being prepared.
कप्तानगंज। भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख के पति भोला कुमार निषाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस शूटरों की तलाश के साथ ही विवेचना में जुटी है। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। ऐसे में मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए कप्तानगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस समेत कई टीमें जांच कर रही हैं। चर्चा है कि पुलिस जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। हालांकि, शूटरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक, जांच टीमें अब तक कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी हैं। घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। सर्विलांस टीम सड़क से गुजरने वाले लोगों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। घटनास्थल सुनसान जगह पर होने के कारण पुलिस को साक्ष्य जुटाने में दिक्कत आ रही है। वहीं, वारदात के बाद हमलावर किस दिशा में भागे, इसका पता लगाने में भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही दोनों पक्षों में हलचल की चर्चा है। हालांकि, हमले में उनकी भूमिका या किसी तरह के दबाव को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हैं और जल्द ही घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




12 अक्तूबर की रात हुई थी फायरिंग



कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव निवासी भोला कुमार निषाद के मुताबिक, वह 12 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे स्कॉर्पियो से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। गाड़ी त्रिलोकपुर निवासी तरुण कुमार निषाद चला रहे थे। वायरलेस चौराहे से महराजगंज मार्ग पर त्रिलोकपुर (तेलियाडीहा) गांव के पास पहुंचने पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और पीछे से दो राउंड फायरिंग की। गोलियां स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ते हुए निकल गईं। इससे भोला कुमार निषाद और चालक बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed